देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के तीरंदाजों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के बाद स्कूल के 12 तीरंदाजों का चयन सीबीएसई नेशनल के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने गुरुवार को पदक विजेताओं को सम्मानित किया। बलूनी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग में अगरिया वर्मा और सुनिधि राजपूत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। दोनों ने अंडर-19 मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। अंडर-17 में राजवीर चौहान ने व्यक्तिगत रजत और अंडर-19 में शुभ भंडारी ने रजत तथा आशुतोष बर्थवाल ने कांस्य पदक जीता।

टीम प्रदर्...