दून के डॉ. पवन और डॉ. चिराग को मिला राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान
देहरादून, जुलाई 27 -- देहरादून। नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उत्तराखंड के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा और वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग बहुगुणा को 'राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान' से नवाजा गया है। दोनों को यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के प्रति और अधिक जिम्मेदारी व समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देगा। गौरतलब है कि डॉ. पवन शर्मा की संस्था 'फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी' मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लंबे समय से लगातार अभियान चला रही है। वहीं, 'डॉ. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर' की ओर से नेत्र रोगों की रोकथाम और जागरूकता के लिए नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र एवं स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.