रुडकी, मार्च 5 -- देहरादून के डीएम सविन बंसल ने भगवानपुर के माडी चौक के सेंट्रल गोदाम (गढ़वाल-कुमाऊं आंगनबाड़ी राशन आपूर्तिकर्ता) पर गुरुवार को छापेमारी की। उन्होंने भारी अनियमितताएं और घटिया गुणवत्ता की सामग्री पाए जाने पर गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद देहरादून के डीएम खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। छापेमारी के दौरान खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई। कई पैकेटों पर प्रिंटेड तिथि के बजाय हाथ वाली स्टैंप लगाकर तारीखें बदली गई थीं। चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च में बांटी जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.