हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला की बैठक सोमवार को गौलापार स्थित धरना स्थल के पास आयोजित हुई। इस दौरान 25 फरवरी को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित संयुक्त धरने में भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि 25 फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में वन भूमि पर बसी आबादी को राजस्व गांव घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसी प्रस्ताव में वन भूमि पर निवास कर रही संपूर्ण आबादी को शामिल कराने की मांग को लेकर विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने संयुक्त धरने का आह्वान किया गया है। भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बागजाला सहित बिंदुखत्ता और अन्य क्षेत्रों के लोगों को भूमि का मालिकाना अधिकार मिलना चाहिए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। महासभा अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.