देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित यूआईपीएम बायथल, ट्रायथल और लेजर रन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। रितेश सिंह अग्रवाल ने बॉयज अंडर-17 ट्रायथल टीम इवेंट में सिल्वर, जबकि नम्या महतो ने गर्ल्स अंडर-15 लेजर रन टीम इवेंट और अवनि राणा ने गर्ल्स अंडर-15 ट्रायथल टीम इवेंट में ब्रांज मेडल हासिल किया। आरना चौहान ने गर्ल्स अंडर-13 वर्ग में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी और प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.