दून के उत्तरांचल विवि में 65 विद्यार्थियों को सात सितंबर से मिलेगा एआई का प्रशिक्षण
देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दो सप्ताह के आईसीटी-इंफोसिस फाउंडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कठोर चयन प्रक्रिया के बाद 65 विद्यार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन किया गया है, जिनमें 35 छात्राएं और 30 छात्र शामिल हैं। प्रशिक्षण 7 से 24 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती तकनीकों, व्यावहारिक ज्ञान और उद्योग आधारित कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान एआई प्रशिक्षण प्रयोगशाला का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) धरम बुद्धि, यूआईटी निदेशक प्रो. (डॉ.) सुमित चौधरी, अतिथि प्रशिक्षक सिद्धार्थ बार्डे, आईसीटी अकेडमी के एग्जीक्यूटिव आदित्य और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.