देहरादून, दिसम्बर 10 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अश्विन रौथान ने एमटीबी जयपुर साइकिल रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख ख़िताब अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित हुई। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अश्विन प्रतियोगिता के दोनों रेसिंग दिनों में पहले स्थान पर रहे। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल के एमडी विपिन बलूनी ने उनका सम्मान करते हुए बताया कि अश्विन रौथान ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ युवा साइकिल सवार, अरावली पर्वतमाला के श्रेष्ठ धावक,सर्वाधिक ऊँचाई प्राप्त करने वाले सवार का खिताब जीता।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अश्विन को साइकिल, ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने अश्विन को बधाई देते हुए उनके उज्ज...