देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। गणेशपुर निवासी मीनाक्षी भट्ट ने 'मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस 2026' का खिताब जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से शिक्षित और वर्तमान में बोइंग एयरोस्पेस (एमएनसी) में कार्यरत मीनाक्षी अब 'मिसेज वर्ल्ड' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अपनी सफलता का श्रेय मां और बेटे को देते हुए मीनाक्षी ने कहा कि उनकी यह यात्रा धैर्य और आत्मविश्वास का परिणाम है। वह एयरोस्पेस क्षेत्र में परिचालन उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अब वैश्विक मंच पर देश की महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं। उनका लक्ष्य बाधाओं को तोड़कर महिलाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए बड़े सपने देखने का संदेश देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.