दून एक्सप्रेस से 49 जीवित दुर्लभ कछुए बरामद
धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनबाद। आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने धनबाद स्टेशन पर कछुए की तस्करी को फिर एक बार विफल कर दिया। टीम ने 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से दुर्लभ प्रजाति के 49 जीवित कछुए बरामद किए। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात सूचना मिली कि ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस में कछुओं की खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। रात के करीब 2.55 बजे दून एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पर आकर रुकी। अधिकारियों और स्टाफ ने ट्रेन के सामान्य कोच में सघन चेकिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान यात्री सीट के नीचे लावारिस हालत में दो बड़े बैग और एक झोला मिले। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। बैग और झोले को खोलकर चेक किया गया तो उसमें जीवित कछुओं को क्रूरतापूर्वक ठूसकर रखा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.