मैनपुरी, सितम्बर 23 -- शिक्षा जगत के लिए अत्यंत गौरव के क्षण में दून इंटरनेशनल स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, अतुलनीय एवं अनुकरणीय योगदान हेतु विद्यालय के प्रबंध निदेशक आयुष अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य विष्णु गुप्ता को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026 से विभूषित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में दिया जाने वाला यह राष्ट्रीय पुरस्कार उन दूरदर्शी व्यक्तित्वों को दिया जाता है, जो शिक्षा को चरित्र निर्माण, नवाचार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम मानते हैं। आयुष अग्निहोत्री के ओजस्वी एवं गतिशील नेतृत्व में दून इंटरनेशनल स्कूल ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, विश्वस्तरीय अधोसंर...