लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- नगर के दून इंटरनेशनल स्कूल के कैंपस में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 में टॉप किए गए बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। स्कूल कैम्पस में आयोजित समारोह में अशुतोष सिंह, जिन्होंने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 97 फीसदी अंक प्राप्त किए, उन्हें 1,51,000 रुपये की छात्रवृत्ति का चेक दिया गया, जबकि ओजस शर्मा, जिन्होंने 90.4 फीसदी अंक प्राप्त किए, उन्हें 75,000 रुपये का चेक दिया गया। स्कूल ने यह छात्रवृत्तियां उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दी गई। अभिभावकों नें प्रबंधन व स्कूल के चेयरमैन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की। यह भी पढ़ें- मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.