देहरादून, दिसम्बर 13 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शुक्रवार को दून अस्पताल परिसर में लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की कमान या तो स्वयं संभालें या किसी कुशल विधायक को इसका जिम्मा सौंपें। राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्मारक से अपने प्रदर्शन की शुरुआत की। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी दून अस्पताल परिसर तक पहुंचे। आंदोलनकारियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख शिकायतें और मांग में दून अस्पताल में बदहाली, अल्ट्रासाउंड की समस्या, दवाइयां बाहर से लिखे जाने, शौचालयों में गंदगी और सीटी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.