देहरादून, जून 2 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेसमेंट में लगा फायर हाइड्रेंट अचानक खुल गया। हाइड्रेंट खुलने से तेज आवाज के साथ मोटर चलने लगी और देखते ही देखते बेसमेंट का एक बड़ा हिस्सा पानी से लबालब हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई इस घटना से वहां वाहन पार्क करने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग आधे घंटे तक पानी बहने के कारण दर्जनों दोपहिया और चौपहिया वाहन पानी के नीचे पानी भर गया। सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रेंट को बंद कराया और बेसमेंट से पानी निकालने का काम शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने प्रथम दृष्टया किसी शरारती तत्व द्वारा हाइड्रे...