दून अस्पताल में निदेशक की दो टूक, गुटबाजी छोड़कर मरीजों पर ध्यान दें नर्सिंग अधिकारी
देहरादून, सितम्बर 6 -- देहरादून। दून अस्पताल के वार्डों में नर्सिंग अधिकारियों लापरवाही, देरी से आने, आपसी विवाद और गुटबाजी की शिकायतों पर चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी वार्ड इंचार्जों की बैठक लेकर स्पष्ट कहा कि नर्सिंग अधिकारी आपसी विवाद छोड़कर मरीजों की सेवा पर ध्यान दें। मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार, ड्यूटी में लापरवाही या देरी से आने की शिकायत मिली तो नर्सिंग अधिकारी से लेकर एसएनओ और एएनएस तक पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अस्पताल में बैठक में निदेशक ने कहा कि लगातार कई स्तरों से नर्सिंग स्टाफ की गुटबाजी, झगड़े, ड्यूटी में लापरवाही और मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इससे अस्पताल और पूरे विभाग की छवि खराब हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.