देहरादून, मई 7 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को नसों, मांसपेशियों के पुराने एवं जटिल दर्द से निजात के लिए विशेषज्ञ इलाज मिल जाएगा। यहां पर अल्ट्रासाउंड गाइडेड इंजेक्शन भी दिए जाएंगे, इससे पुराने एवं जटिल दर्द का सटीक इलाज हो सकेगा और सर्जरी नहीं करानी पड़ेगी। यहां पर एम्स ऋषिकेश से आए पीएमआर स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल शर्मा ने ज्वाइन कर लिया है और ओपीडी शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन एवं एमएस डॉ. आरएस बिष्ट के निर्देशन में डॉ. शर्मा पीएमआर विभाग के कार्यकारी एचओडी रहेंगे। वह नस और मांसपेशी से संबंधित समस्याओं जैसे कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द, गठिया, पोस्ट वायरल बदन दर्द, थकान और कमजोरी के उपचार के स्पेशलिस्ट है। इसके अलावा दर्द से निजात के लिए अल्ट्रासाउंड गाइडेड इंजेक्शन भी देंगे, इससे बिना किसी बड़ी सर्जरी के सीधे प्रभावित हि...