देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मंत्री उनियाल ने अचानक दून अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। अस्पताल में आए दिन मिलने वाली अव्यवस्थाओं और लापरवाही की शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य फोकस यहां की व्यवस्थाओं में सुधार लाना है। निरीक्षण के दौरान जब मंत्री आम मरीज की तरह लाइन में लगकर अपना पर्चा बनवाने वाले थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद वह सीधे पंचम तल पर स्थित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट के कक्ष में पहुंचे। मंत्री के पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीता जैन भी वहां आ गईं। मंत्री ने प्राचार्य, एमएस और डीएमएस डॉ. एनएस बिष्ट के साथ करीब आधा घंटा बैठक कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.