देहरादून, मई 5 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लड बैंक में 17 दिन बाद ही ब्लड बैंक प्रभारी बदलने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ गीता जैन ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इससे पूर्व उन्होंने 17 अप्रैल को ही डॉ नेहा बत्रा को हटाकर डॉ शशि उप्रेती को चार्ज दिया था। वहीं, इससे दो माह पूर्व भी डॉ शशि से चार्ज हटाया था। लगातार इस तरह के आदेशों से डॉक्टरों और कर्मचारियों में तमाम चर्चाएं है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन का कहना है कि आदेश निरस्त कर दिया गया है। अब पूर्व में जारी आदेश ही मान्य होंगे, यानि डॉ. नेहा बत्रा ही प्रभारी रहेगी। प्राचार्य ने बताया कि कई तरह की शिकायतें मिल रही थी, इसलिए बदलाव किया गया है। किस तरह की शिकायतें थी, यह उन्होंने नहीं बताया। ब्लड बैंक में अब 170 से 180 यूनिट रक्त रह रहा है, रात आठ बजे तक रक्तद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.