दून अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन साल के मासूम की लौटाई मुस्कान
देहरादून, अगस्त 31 -- कई बड़े चिकित्सा संस्थानों के चक्कर काटकर निराश हो चुके एक पिता की उम्मीदों को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया है। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जन्मजात 'क्लेफ्ट लिप' (कटे होंठ) से पीड़ित तीन वर्षीय मासूम ललित पुत्र बाबू राम का जटिल ऑपरेशन सफलता पूर्वक संपन्न कर उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी। मासूम के पिता इलाज के लिए दर-दर भटकने के बाद आखिरी उम्मीद लेकर दून अस्पताल पहुंचे थे। बीते 17 अगस्त को प्लास्टिक सर्जन डॉ. हिमांशु और जूनियर रेजिडेंट डॉ. निशांक की टीम ने इस सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस दौरान एनेस्थीसिया टीम के डॉ. सात्यांश और डॉ. ईशिता की मुस्तैदी से ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित और सफल रहा।अफसर ने थपथपाई पीठ, बोले आगे बढ़ रहा अस्पतालकॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.