देहरादून, फरवरी 7 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब पर्चा बनवाने के लिए भूतल पर लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। उन्हें सोमवार से हर फ्लोर पर ओपीडी पंजीकरण की सुविधा मिल जाएगी। प्राचार्य डॉ. गीता जैन के निर्देश पर यह व्यवस्था बनवाई गई है। बताया कि जल्द ही बिलिंग की सुविधा भी हर फ्लोर पर मिलेगी। प्राचार्य ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब मरीज जिस विभाग में दिखा रहे हैं, उसी फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उधर, प्राचार्य ने एमएस और सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाए। व्यवस्था परखने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे। बेहतर ओपीडी संचालन करने वाले स्टाफ और विभाग को डॉक्टर्स डे, 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.