देहरादून, जून 16 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में सामने आ रही लगातार अव्यवस्थाओं पर एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए डिप्टी एमएस एवं इमरजेंसी की नर्सिंग इंचार्ज को रोजाना शाम की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अब उन्हें हर दिन रात साढ़े आठ से दस बजे के बीच डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, वार्ड ब्वॉय एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ही इमरजेंसी के हालातों की लाइव रिपोर्ट सौंपनी होगी। एमएस ने स्पष्ट किया है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। चूहे-कॉकरोच दिखने पर थमाया नोटिस

अधिकारी की सख्त कार्रवाई अस्पताल के वार्डों में कॉकरोच एवं चूहे घूमने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की भारी फजीहत हुई थी। इस म...