दून अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल को लेकर हंगामा, डॉक्टर से झड़प
देहरादून, जून 15 -- राजधानी के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार देर रात करीब 10:30 बजे मेडिकल कराने को लेकर हंगामा हो गया। खुड़बुड़ा क्षेत्र में कार एवं बाइक की टक्कर एवं मारपीट के बाद मेडिकल कराने पहुंचे घायल पक्ष के लोगों की ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से तीखी झड़प हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महिला डॉक्टर ने एक युवक का मेडिकल बनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने बामुश्किल स्थिति को संभाला। पीड़ित परिवार इसके बाद शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गया। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उधर, इमरजेंसी की मेडिकल ऑफिसर डॉ. समृद्धि का कहना है कि उन्होंने घायलों को पर्याप्त इलाज दिया था। उन्होंने चंदूलाल, अरुण, राकेश और महिला छोटी का मेडिकल बनाकर दे दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.