दून अस्पताल : प्राचार्य, एमएस और डीएमएस समेत कई डॉक्टरों को नोटिस, यह है वजह
देहरादून, सितम्बर 15 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समय से पहले ओपीडी छोड़ने और ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। 12 सितंबर को निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने दोपहर ढाई बजे अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई ओपीडी में डॉक्टर निर्धारित समय से पहले जा चुके थे। वहीं अस्पताल के प्रमुख अधिकारी भी अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं मिले थे। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर निदेशक डॉ. सयाना ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन को नोटिस देकर जवाब तलब किया था। इसके बाद प्राचार्य ने अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल और संबंधित विभागों के डॉक्टरों को व्यक्तिगत नोटिस जारी किए हैं। सभी से अस्पताल में मौजूद नहीं रहने और निर्धारित समय से पहले ओपीडी छोड़ने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इमरजेंसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.