दूध 4 रुपये तक महंगा, साबुन और डिटर्जेंट का रेट 20% बढ़ा; आम-आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Inflation Rate: दिवाली के बीतते ही आम-आदमी पर मंगाई की मार पड़ी है। डिटर्जेंट, साबुन के साथ-साथ दूध का दाम भी बढ़ गया है। यानी अब आपको ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। दूथ की कीमतों में अमूल और मदर डेयरी ने 4 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। वहीं, डिटर्जेंट और साबुन का रेट 20 प्रतिशत बढ़ा है।किस ब्रांड का साबुन और डिटर्जेंट हुआ महंगा हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने 130 ग्राम वाले सर्फ एक्सेल बार और 250 ग्राम वाले रिन बार की कीमत को बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया है। जोकि पहले 25 रुपये में मिल रहा था। यानी कीमतों में कुल 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसक अलावा 2 किलोग्राम वाले व्हील पाउडर का रेट 138 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है। यानी 23.2 प्रतिशत दाम में इजाफा हुआ है। बता दें, डव और पीयर्स ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.