सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर-बड़गांव। बड़गांव क्षेत्र में दूध से भरे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बड़गांव-नन्हेड़ा मार्ग पर रखकर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने मुआवजा देने की मांग की। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया। हादसा गांव बेहड़ा के पास हुआ। रविवार को थाना चरथावल मुजफ्फरनगर के गांव कसौली निवासी 19 वर्षीय विकास पुत्र बिजेंद्र बाइक से बड़गांव क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रिश्तेदार को लेने जा रहा था। बहेड़ा में शराब ठेके के पास सामने से आ रहे दूध से लदी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने शव को बड़गांव-नन्ह...