नई दिल्ली, मार्च 12 -- ईरान-इजराय में युद्ध और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट में रुकावटों ने पूरी दुनिया में गैस, पेट्रोल-डीजल, एलएनजी, सीएनजी और पीएनजी के लिए संकट तो खड़ा कर ही दिया है। अब इस स्ट्रेट में रुकावटों ने ग्लोबल डेयरी उद्योग की चिंता बढ़ा दी है। रूरल वायस ने विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि अगर यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाधित होता है, तो अरबों डॉलर का डेयरी व्यापार प्रभावित हो सकता है। यह संकरा जलमार्ग खाड़ी क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए मुख्य प्रवेश द्वार है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से जोड़ता है।मध्य पूर्व: दुनिया का सबसे बड़ा डेयरी आयातक क्षेत्र मध्य पूर्व वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक आयात-निर्भर डेयरी बाजारों में से एक है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2024 में इस क्षेत्र ने लगभग 13 लाख टन डेयरी ...