जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइनबाजार क्षेत्र स्थित कुवरदां गांव का एक दूध विक्रेता ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खुद को आर्मी का जवान बताकर बातचीत की और झांसे में लेकर उनके खाते से 82 हजार 944 रुपये उड़ा दिए। घटना के करीब चार माह बाद 15 अप्रैल को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कुवरदां गांव निवासी कमलेश कुमार यादव दूध और दही बेचने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को आर्मी से बताया और उसी दिन दोपहर में 40 लीटर दूध और 15 किलो दही टीडी कॉलेज की एनसीसी 98 बटालियन के पास पहुंचाने को कहा। यह भी पढ़ें- ​​डिजिटल अरेस्ट कर किसान से 76 लाख की ठगी इसके बाद उसने वीडियो कॉल कर कमलेश यादव से कहा कि उसने उनके फोन पे ...