सीतापुर, फरवरी 24 -- अकबरपुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली इलाके में बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार दूध वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में हरदोई निवासी वाहन चालक व हेल्पर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी लहरपुर भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रुढा भवनाथपुर गांव के पास मंगलवार को बिसवां से लहरपुर की तरफ से आ रहा दूध वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में हरदोई निवासी वाहन चालक इरफान व हेल्पर यासीन गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लहरपुर भेजा। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक चालक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.