हरदोई, मई 2 -- पाली। नादखेड़ा गांव निवासी ज्ञानेंद्र पाल ने शनिवार को पाली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह केवीजी कंपनी में दूध वाहन चलाता है और विभिन्न सेंटरों से दूध लोड कर कंपनी तक पहुंचाने का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह क्षेत्र के गुजीदेई गांव से दूध लोड कर लौट रहा था। वह करीब 200 मीटर ही आगे बढ़ा था कि रास्ते में पहले से मौजूद दो व्यक्तियों ने नाजायज कट्टा दिखाकर उसकी गाड़ी रुकवा ली। आरोप है कि दोनों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ज्ञानेंद्र ने दोनों युवकों को पहचान लिया। जिस पर आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और कहा कि यह पुलिस में शिकायत करेगा। इसलिए इसे खत्म कर दो। इसी बीच किसी अन्य वाहन की लाइट पड़ने पर आरोपी घबरा गए और मौके से फरार होने लगे। जाते-जाते उन्होंने वाहन में रखा करीब 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.