गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बापूधाम थानाक्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में दूध लेने निकले युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला उसे लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से युवक की जान बच सकी। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संजयनगर सेक्टर-23 में रहने वाले सौरभ यादव का आरोप है कि 18 फरवरी को वह अपने घर से डेयरी पर दूध लेने गया था। उसी दौरान एक महिला के घर से निकले कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही धारदार हथियारों से वार शुरू कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने साहस दिखाते हुए बीच-बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.