फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता।दूध लेने के लिए घर से निकलीं वृद्धा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि पुत्रवधू समेत तीन लोग भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए। धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया। घटना से गांव में अफरातफरी रही। ग्रामीण मधुमक्खियों के हमले से दहशत में रहे। सकवाई गांव निवासी 60 वर्षीय सुधीरा देवी रविवार की सुबह आठ बजे अपने घर से दूध लेने के लिए निकली। वह पंचायतघर के पास पहुंचीं ही थीं कि तभी वहां नीम के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। वह घबराकर घर की ओर भागी लेकिन मधुमक्खियां उनके शरीर पर चिपक गईं और डंक मारे। यह भी पढ़ें- तपती गर्मी में अपना आपा खो रहीं मुधमक्खियां वह किसी तरह से घर पहुंचीं लेकिन मधुमक्खियां भी डंक मारती रहीं। वृद्धा की चीख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.