दूध लेने निकली नाबालिग लापता
सहरसा, मई 21 -- महिषी। जलई थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाही गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार युवती पिछले पांच वर्षों से अपने खाला के घर रह रही थी। बीते 15 मई की सुबह वह दूध लेने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- दूध लेने निकली नाबालिग लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.