आगरा, अप्रैल 30 -- सदर बाजार क्षेत्र में युवक से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। पीड़ित विनोद चंद शर्मा निवासी बाग राजपुर शहीद नगर ने बताया कि वह शाम के समय दूध लेने जा रहा था। रास्ते में पक्की सराय रोड पर एक अटैची विक्रेता से बातचीत के दौरान अचानक दो युवक बगल की गली से आए। धक्का-मुक्की कर उनके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपितों का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.