नई दिल्ली, मार्च 28 -- गुजरात से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को भी जला दिया गया। वसंत अकेडिवाला की पत्नी शांतिबेन की हत्या का आरोप उनकी करीबी मानी जाने वाली रेखा राठौड़, उसके पति और दो अन्य साथियों पर लगा है। इस वारदात की वजह एक कर्ज बताया जा रहा है जो रेखा ने शांति बेन से लिया था। जानकारी के मुताबिक रेखा ने अपने फर्नीचर और पशपालन के बिजनेस के लिए शांतिबेन से 79 किलो सोना और 2 लाख रुपए कैश उधार लिए थे। शांतिबेन ने रेखा से पैसे वापस मांगे तो उसने कर्ज लौटाने के बजाय अपने पति के साथ मिलकर उनको मारने का प्लान बना डाला।कैसे दिया वारदात को अंजाम? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात 23 मार्च की है जब शांतिबेन रात को दूध लेने घर से निकलीं और अचानक गायब हो गईं। काफी...