जौनपुर, अप्रैल 3 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी इब्राहिम ने आरोप लगाया कि 12 मार्च की रात करीब आठ बजे उनका भाई दूध लेने दुकान पर गया था। वापस लौटते समय रास्ते में पहले से खड़े उक्त गांव निवासी रणजीत और बबलू पुत्रगण ओमकार शर्मा ने उसे रोक कर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों ने मारपीट की। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.