मुरादाबाद, जुलाई 11 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर तिगरी की एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे उसने अपने पति रशीद हाजी से बच्चों के लिए दूध लाने को कहा। इस बात पर पति आगबबूला हो गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में महिला के चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं।पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि करीब छह माह पहले जब वह पुराने घर में रहती थी, तब उसके देवर साजिद, सास हसमरीन और ननद सलमा भी उसके साथ गाली-गलौज करते थे तथा मारपीट कर घर से निकाल देते थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी देते रहे। घटना के ब...