कन्नौज, अप्रैल 17 -- कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड पर गुरूवार की रात नौ बजे के करीब दूध लदे एक पिकअप ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शव को रखकर हंगामा काटा। काफी प्रयास के बाद परिजन माने। जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के वनपुरा नारायनपुर गांव निवासी नीरज तिवारी (24) पुत्र सुरेश चन्द्र तिवारी गुरूवार की रात नौ बजे के करीब सुजानसराय-गुरसहायगंज मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के लिंक रोड के निकट बैठे थे, तभी दूध लादकर आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने उसको कुचल दिया। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.