सिमडेगा, मई 13 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र में बुधवार को दूध लदी पिकअप को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे चालक को आंशिक चोट आई। बताया गया कि सिमडेगा से पैकेट दूध लदी पिकअप ठेठईटांगर की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में ठेठईटांगर चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने दूध लदी पिकअप को जोरदार धक्का मारा। जिससे पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे उतर गई। घटना में पिकअप के चालक को आंशिक चोट आई। घटना के बाद ट्रेलर चालक अपने वाहन को लेकर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...