मैनपुरी, अप्रैल 29 -- दूध में पानी मिलाने की शिकायत दूधिया से की तो दूधिया और उसके परिवार के लोगों ने अपनी दुकान पर बैठे ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। ग्राहक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दूधिया और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यादवनगर निवासी रक्षपाल पुत्र लाखन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि बैजनाथपुर निवासी सतीश उसके यहां दूध लेकर आता है। 26 अप्रैल को उसने दूध में पानी मिलाने की शिकायत की तो वह नाराज हो गया। इसके बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ आया और उसकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। आसपास के लोग...