दूध में जहर देकर आंगनबाड़ी सेविका ने 2 बच्चों को मारा, फिर खुद. फोन में मिला खौफनाक सबूत
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मेहूवाला गांव में 31 वर्षीय आंगनबाड़ी वर्कर ने घर के झगड़े से तंग आकर अपने 2 बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक महिला ने पहले अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ मिलाकर दूध पिला दिया और फिर खुद भी उसे पीकर फार्महाउस पर बने वाटर टैंक में कूद गई। महिला और उसके दोनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 31 वर्षीय सुदेश, उसकी 9 साल की बेटी ज्योति और 8 साल के बेटे विनीत के शव फार्महाउस के आंगन में बने 10 फीट गहरे पानी के टैंक से बरामद हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मामले का पता चलते ही पड़ोसियों ने आनन फानन में तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- 4 महीने तक नहीं मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.