शामली, मई 12 -- शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर दूध में खेत की नाली का गंदा पानी मिलाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पिकअप सवार दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पिकअप सहित मिलावटी दूध से भरी केनों को कब्जे में ले लिया। खादय विभाग की टीम ने मौके से दो कैन से सेंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे है। क्षेत्र के गांव टिटौली के निकट हाईवे किनारे एक नलकूप पर पिकअप गाडी सवार दो युवक खेत की नाली में बह रहे गंदे पानी को दूध से भरी केनों में मिला रहे थे। ग्रामीणों ने जब दोनों को यह करते देखा तो मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया और मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी पुलिस ने दोनों युवकों क...