फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- फर्रुखाबाद। थाली में परोसा जा रहा खाना अब सेहत नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियां बांट रहा है। दूध, मसाले, मिठाई से लेकर खाद्य तेलों तक में बढ़ती मिलावट लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। वह बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आया कि बीते वर्ष जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले एक साल में 320 खाद्य नमूनों की जांच की, जिसमें कई नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। विभाग ने 150 केस दायर किए और 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बावजूद बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार पूरी तरह नहीं रुक पा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक जिले में मिलावटखोरी से संबंधित 36 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। एक अप्रैल से 31 ...