बलिया, जुलाई 2 -- बैरिया (बलिया)। सुरेमनपुर से दूध बेचकर अपने घर वापस लौट रहे टोला फतेह राय निवासी 50 वर्षीय परमहंस यादव को रास्ते में घात लगाकर बैठे पड़ोसियों ने गांव के पास ही लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। पति के बचाव में पहुंची पीड़ित की पत्नी मीना की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। घटना की वीडियो बना रहे पीड़ित के भतीजा सुनील यादव को भी बुरी तरह पीटा गया और उसका मोबाइल भी आरोपियों ने छीन लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। उक्त मामले में परमहंस यादव की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने टोला फत्ते राय निवासी श्रीपाल यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेश यादव व सुरेंद्र यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्जन की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...