बक्सर, मार्च 27 -- प्राथमिकी नावानगर। नावानगर-सिकरौल मार्ग पर सिकरौल थाना क्षेत्र के भवनाथ बाबा मंदिर के पास नामजद लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इस घटना में जख्मी युवक नीतीश कुमार दवनपुरा का निवासी है जो गोपाल प्रसाद का पुत्र है। नावानगर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद नीतीश को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में जख्मी युवक ने मनहथा गांव के पांच लोगों को नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, मोबाइल व 10 हजार रुपये छीनने की सिकरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जख्मी युवक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र सिकरौल लाख पर दूध बेच बाइक से घर आ रहा था। तभी, भवनाथ बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रहे सभी नामजद युवक घेरकर मारने लगे। इस दौरान दूध बचने पर मिले बकाये का 10 हजार रुपया व मोबाइल छीन भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.