अमरोहा, जून 4 -- क्षेत्र में संचालित दूध फैक्ट्री के सुपरवाइजर से लूटपाट करने वाले बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बदमाशों ने सुपरवाइजर से बाइक, 24 हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी अजय पुत्र जगदीश नगर में हसनपुर मार्ग पर संचालित उमंग डेयरी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार को ड्यूटी खत्म कर शाम करीब चार बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बस्ती मार्ग पर गांव अहरौला तेजवन के पास सामने से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। यह भी पढ़ें- दूध फैक्ट्री के सुपरवाइजर से तमंचे के बल पर 24 हजार रुपये व बाइक लूटी एक बदमाश ने उन्हें तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेब में रख...