अमरोहा, जून 4 -- गजरौला, संवाददाता। दूध फैक्ट्री के सुपरवाइजर को तमंचे के बल पर लेकर बदमाशों ने बुधवार शाम 24 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी अजय पुत्र जगदीश नगर में हसनपुर मार्ग पर संचालित उमंग डेयरीज में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार को ड्यूटी खत्म कर शाम करीब चार बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बस्ती मार्ग पर अहरौला तेजवन के पास सामने से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। एक बदमाश ने उन्हें तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके ...