सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में दूध से बने उत्पादों व मिठाईयों को लेकर अयोध्या मंडल व जिले के खाद्य सुरक्षाधिकारियों की संयुक्त टीम ने नगर के प्यारे पट्टी रोड पर स्थित एक डेयरी पर छापेमारी की। छापेमारी के 235 दूध के पैकेटों पर लाइसेंस नम्बर फर्जी मिला। इस पर अफसरों ने तीन दूध का नमूना लेकर फर्जी लाइेंसस लिखे दूध को सील कर दिया। खाद्य सहायक आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के प्यारे पट्टी रोड पर स्थित मिल्क पोर्ट डेयरी पर छापेमारी की गई। फर्जी लाइसेंस के दूध को सील कर तीन नमूना लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...