चंदौली, जून 21 -- चंदौली। डीएम चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर दूध और उससे बने पदार्थो की जांच की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सकलडीहा स्थित काशी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से लाए गए दूध के नमूने की जांच के लिए कोई केमिस्ट नहीं मिला। रिकॉर्ड चेक करने पर पता लगा कि काशी डेयरी का दूध मदर डेयरी को सप्लाई किया जाता है। इसकी गुणवत्ता की जांच मौके पर नहीं की जाती। दूध निर्माता कंपनी को सुधार के लिए नोटिस दिया गया। यह भी पढ़ें- जांच को भेजा खोये का नमूना टीम का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार एवं रणधीर सिंह यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दूध-दही व पनीर का छह न...