हापुड़, दिसम्बर 11 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के रामपुर रोड निवासी एक युवक पर छह लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह अपने घेर में भैंसों का दूध निकाल रहा था। तभी आरोपी घेर में पहुंच गए और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब वह जान बचाने के लिए सड़क पर आया तो आरोपियों ने उस पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर रोड निवासी मारुफ ने बताया कि बीती 06 दिसंबर की शाम को वह अपने घेर में भैंसों का दूध निकाल रहा था। तभी उसके भाई खालिद, बिलाल, कासिम, शानू, भूरा और गुटू मौके पर आ गए। आरोपियों ने एक राय होकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। लाठी-डंडों के बाद वह अपनी जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागा तो आरोपियों ने उस पर पथराव कर दिया। सिर में ईंट लगने की वजह स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.