देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में दूध देने जा रहे युवक को सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी सुखवीर सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 28 मार्च की रात उनका 34 वर्षीय पुत्र रोहित किसी व्यक्ति को दूध देने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह पंजनहेड़ी मुख्य सड़क पर नाथीराम चौहान के घर के सामने पहुंचा, तभी हरिद्वार की ओर से लक्सर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल मैक्सवेल अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत न...