सिद्धार्थ, मार्च 15 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध देकर घर लौट रही एक किशोरी के साथ शनिवार को रास्ते में छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे रोज की तरह दूध देने के लिए माधवापुर स्थित एक होटल पर गई थी। दूध देकर वह वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि जब वह रास्ते में मधवापुर नदी के पुल के पास पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उसे अपने साथ साइकिल पर बैठने के लिए कहा। किशोरी द्वारा मना करने पर आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.